![]()
कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र के दाड़देवी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, अलनिया से पहले दाड़देवी की ओर से आ रही ट्रेन के सामने युवक ने अचानक छलांग लगा दी। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने तत्काल
थाना अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि घटना अचानक हुई कि ट्रेन चालक के पास ट्रेन रोकने का कोई मौका नहीं था।
इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक स्थानीय निवासी था या किसी अन्य क्षेत्र से यहां पहुंचा था। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। कोटा रेलवे विभाग और रानपुर थाना पुलिस दोनों ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments