☜ Click Here to Star Rating



जयसिंहपुरा खोर इलाके में ब्लैकमेल कर 1.65 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है।

जयपुर में वाटर पार्क में एक युवती के बनाए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पोर्न वेबसाइट्स पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती के भाई से 1.65 लाख रुपए वसूल लिए। चोरी का आरोप लगाकर 12 लाख रुपए की डिमांड कर धमकाया गया। जयसिं

.

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2024 में आरोपी ने उसके बच्चों को बहला-फुसलाकर जान-पहचान बना ली। परिचय होने के बाद उसने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसके परिवार के साथ वाटर पार्क गए थे। वाटर पार्क में नहाते हुए समय उनकी बेटी के कुछ गंदे और अश्लील फोटो खींच लिए। बहन के बनाए अश्लील फोटोज-वीडियो को दिखाकर भाई को ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर पैसे मांगने लगा।

धमकी दी कि पैसे नहीं देगा तो ये सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। कई पोर्न वेबसाइट्स पर इनको डाल दूंगा। परिवार की बदनाम करने की धमकी देकर 1.55 लाख कैश और 10 हजार रुपए ऑनलाइन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर ऐंठ लिए। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के बाद चोरी का आरोप लगाकर 12 लाख रुपए की डिमांड कर धमकाने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए गए है। आरोपी पक्ष से पीड़िता के बेटे पर घर से गहने चोरी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में बयान दर्ज करने के साथ जांच की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading