☜ Click Here to Star Rating


साइबर थाना कोटा शहर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कास्टिंग कंपनी बनाकर लड़कियों को फिल्म और मॉडलिंग में काम दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी की पहचान दीपक मीणा उर्फ दक्ष (27) निवासी झारगां

.

शातिर साइबर ठग दीपक मीणा गिरफ्तार

शातिर साइबर ठग दीपक मीणा गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर को परिवादी समीर हुसैन (23) निवासी विज्ञान नगर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरी ई मित्र की दुकान पर एक लडका दीपक मीणा आता हैं जो मेरे अकाउंट में ऑनलाइन रूपयें डलवाता हैं व मेरे से नगद ले कर जाता हैं जिससे मेरे अकाउंट पर अलग अलग जगह से साइबर फ्रॉड की कम्पलेन लग गयी हैं व राशि मेरे खाते से अलग अलग खातों में रिफण्ड हो गई जिससे मुझे काफी नुकसान भी हुआ हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन में डीएसपी विनोद कुमार और साइबर थाना प्रभारी सतीशचंद के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्य और बैंकों से मिले रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने The White Studio Casting और 2000 Casting Firm नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाए थे। वह नंदिनी श्रीकांत और यश नगरकोटी के नाम से चैट कर लड़कियों से संपर्क करता और ई-मित्र के जरिए पैसे मंगवाता था।

फिल्मों और मॉडलिंग में काम दिलाने के नाम पर 36 से ज्यादा लड़कियों से ठगी की

फिल्मों और मॉडलिंग में काम दिलाने के नाम पर 36 से ज्यादा लड़कियों से ठगी की

मुल्जिम द्वारा करीब 36 से अधिक लडकियों से कास्टिंग एवं मॉडलिंग के नाम पर व अन्य दो और ई मित्र संचालकों के साथ भी ऐसे ही ठगी की गयी है। पीडित लडकी से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की दीपक मीणा लडकियों को कास्टिंग के नाम से काम दिलाने एवं मॉडलिंग के नाम से वाटसअप पर महिला के नाम से फेक नम्बर से अकाउन्ट बनाकर सम्पर्क कर उनके साथ साइबर ठगी करता है।

आरोपी बीटेक पास है और मुंबई में कास्टिंग एजेंसी में 4 सालो तक काम कर चुका है। इसी अनुभव का दुरुपयोग करते हुए उसने फर्जी कास्टिंग के नाम पर ठगी शुरू की। आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पीसी रिमांड पर लिया है। उससे अन्य पीड़ितों की जानकारी और ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। टीम में साइबर थाना अधिकारी सतीश चन्द, एस आई सियाराम, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल झाबरमल चौधरी, विकाश कुमार, जितेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading