![]()
महिला की हत्या करने वाला आरोपी।
बांसवाड़ा के छाजा गांव में पिछले दिनों घर में घुसकर एक महिला की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए है।
अनुसंधान अधिकारी सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े, हत्या में उपयोग किया खंजर व लूटा गया सोना बरामद कर लिया है। सोने का एक कंगन आरोपी के पुराने घर के बिजली बोर्ड के भीतर से बरामद किया हैं।
पूछताछ में आरोपी ने उगले राज दरअसल, 30 सितंबर को बुजुर्ग महिला कलावती पत्नी सुरेन्द्र पंड्या की लहूलुहान लाश उनके घर के किचन में फर्श पर पड़ी मिली थी। केस में पुलिस ने मृतका के जेठ के पोते सुविक को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही से वारदात के दौरान इस्तेमाल वस्तुएं बरामद की है।
निशानदेही पर परतापुर व्यापारी से सोना बरामद सीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही से कुछ सोना परतापुर में व्यापारी से बरामद किया गया है। आरोपी ने सोना व्यापारी को बेच दिया था। व्यापारी को घटना की जानकारी थी या नहीं, इस सम्बंध में भी जांच की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने छाजा निवासी आरोपी चंकी उर्फ सुविक पंड्या(35) पुत्र दिलीप पंड्या को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह मृतका के पड़ोस में ही रहता है। उसने पूरी प्लानिंग के तहत मर्डर किया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments