कोटा में रविवार देर रात हुई बारिश रातभर रुक-रुक कर होती रही। सोमवार सुबह भी हल्की फुहारों के साथ मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर में 6.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आज तेज बारिश और 8 अक्टूबर को ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अब तक कोटा में 1315 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो पिछले पांच साल में सर्वाधिक है। पिछले 14 साल में यह दूसरी बार इतनी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वर्ष 2019 में 1489 एमएम बारिश हुई थी।

देर रात रुक-रुक कर होती रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। लगातार हो रही बेमौसम बारिश से खेतों में नुकसान बढ़ने की आशंका है।
जिले में 11 लाख हैक्टेयर में खरीफ की फसल बोई गई थी, जिनमें से करीब 5 लाख हैक्टेयर में सोयाबीन की फसल कटी पड़ी थी। पहले ही करीब 70 प्रतिशत तक खराबा दर्ज हो चुका था, जिससे 352 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया था। अब ओलावृष्टि से नुकसान और बढ़ने की संभावना है।

आसमान में छाए बादल कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर होती रही बारिश
खेतों में धान की खड़ी फसल तेज हवा और बारिश से आड़ी पड़ गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने और फसल को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments