![]()
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के तत्कालीन एडिशनल चीफ इंजीनियर महेश जांगिड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। महेश जांगिड़ वर्तमान में जयपुर पोस्टेड बताए। कोटा एसीबी की टीम ने अप्रैल 2023 में निरीक्ष
एडिशनल एसपी कोटा एसीबी विजय स्वर्णकार ने बताया कि कार से जयपुर जाते समय बड़गांव के पास महेश जांगिड़ की तलाशी ली थी। कार से नगदी मिली थी। कार्रवाई के बाद महेश जांगिड़ के घर व बैंक लॉकर की तलाशी ली गई। उनकी सर्विस के दौरान अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति व बैंक खाता में जमा राशि के संबंध में जांच की गई। जांच में उनके पास आय से 37.26 फीसदी अधिक संपत्ति होना पाया गया। महेश जांगिड़ व उनकी पत्नी की वैध सोत्रों से आय 1 करोड़ 91 लाख 66 हजार 6 होना पाया। जबकि परिसंपत्तियां व खर्च 2 करोड़ 63 लाख 7 हजार 757 होना पाया। जिस पर महेश जांगिड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। जिसकी जांच एडिशनल एसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments