![]()
राजस्थान सरकार में ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने 17 दिन का अवकाश लिया है। उन्हें 4 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति भी दी गई है। अजिताभ शर्मा के लौटने तक प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग और राजस्थान राज्य विद्युत प्रस
कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि अजिताभ शर्मा के अवकाश काल में आरती डोगरा अपने पद के कार्य के साथ-साथ इन पदों का कार्य भी संपादित करेंगी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे में हो गई थी भाई की मौत
बता दे कि अजिताभ शर्मा के बड़े भाई और PWD (लोक निर्माण विभाग) के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अविनाश शर्मा का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दौलतपुरा टोल के पास हुआ, जब अविनाश शर्मा अपनी हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल से दिल्ली से जयपुर लौट रहे थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments