![]()
बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के कोटा उदयपुर हाईवे पर आज सुबह 5 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इकों कार और एक डंपर ने जोरदार भिड़ंत हो गई। कार में सवार आठ लोगो में से चार की मौत हो गई। बाकी चार लोग गंभीर घायल है। हाईवे एंबुलेंस के द्वारा सभी लोगों
एंबुलेंस चालक ने बताया कि सुबह हाईवे कंट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिली धनेश्वर टोल से 5 किलोमीटर पहले कोटा उदयपुर हाईवे पर डाबी थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव मंदिर के सामने एक इकों कार जा रही थी। इस कार में आठ लोग सवार थे। कंडक्टर साइड से कार और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। सभी लोग घायल हो गए घायलों को डाबी सीएससी लाया गया। यहां पर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक को डाबी सीएससी पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया।
बाकी सभी घायलों को कोटा रैफर कर दिया। कोटा में इलाज के दौरान दो व्यक्ति और एक महिला ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन व्यक्ति और एक महिला है। वही चार जने गंभीर घायल है जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जिसमें डेढ़ साल का बच्चा भी है।
घायल हेमराज वर्मा ने बताया कि इन सभी लोगों को ब्यावर से राजसमंद काम करवाने के लिए ले जा रहा था।
डाबी थाने के हेड कांस्टेबल हरुशिव सोलंकी सोलंकी ने बताया कि ठेकेदार हेमराज इन सभी कार से मजदूरी के लिए ब्यावर से राजसमंद लेकर जा रहा था। धनेश्वर टोल से पहले बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं सभी लोग गंभीर घायल हैं बोलने तक की स्थिति में नहीं है। परिजनों को सूचित कर दिया है उनके आने के बाद में आगे की जानकारी दी जाएगी परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments