![]()
बारां में 3 लोगों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने पत्नी और बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का विरोध किया था। इस पर तीनों लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मामला छाबड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। घायल क
घायल कैलाश की पत्नी मनबर बाई ने बताया- मेरे पति और जीजा खेत पर जा रहे थे। सामने से आ रहे गांव के ही ललित, विष्णु और समुंदर सिंह ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में पति घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत छाबड़ा (बारां) हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
लोगों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं आरोपी
घायल कैलाश की पत्नी ने बताया- आरोपी युवक पहले भी कई बार गांव के लोगों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट की घटना की लिखित रिपोर्ट छाबड़ा थाने में देने के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments