☜ Click Here to Star Rating



ऑपरेशन सिंदूर और सेना के सम्मान पर बनाई गणेश जी की झांकी

कोटा में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शहर में समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी द्वारा भगवान गणेश की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस झांकी की विशेषता यह रही कि इसमें भगवान गणेश को भारतीय सेना की ड्रेस में विराजमान दिखाया गया, जो देशभक्ति और सैन्य बलों

.

झांकी में भगवान गणेश को ब्रह्मोस मिसाइल और भारतीय टैंक के साथ प्रदर्शित किया गया, जबकि S-400 मिसाइल सिस्टम का भी प्रतिरूप लगाया गया, जो भारत की रक्षा शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है। साथ ही, गणेश प्रतिमा को मिट्टी से तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भगवान गणपति की सवारी मूषक को भी सेना की वर्दी पहनाई गई, जो झांकी का विशेष आकर्षण रहा।

झांकी में गजानंद एयरलाइंस का भी दृश्य सजाया गया, जो देश की उन्नति और प्रगति का प्रतीक बना।

डॉ. दुर्गा शंकर सैनी पूर्व में भी कई विषयों पर प्रेरणादायक झांकियां प्रस्तुत कर चुके हैं, जिनमें बेटी बचाओ गणपति, पेड़ वाले गणपति, डेंगू-स्वाइन फ्लू से बचाव गणपति, कोरोना भगाओ गणपति, रामलला विराजमान गणपति और 21 किलो का विशाल मोदक विशेष रूप से चर्चा में रहे। उनकी हर पहल सामाजिक संदेश के साथ जनमानस को जागरूक करने का प्रयास रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading