![]()
जालोर कृषि मंडी का काम तीन साल में पूरा करना होगा।
प्रदेश में जालोर समेत 12 मंडियों को डेवलप किया जाएगा। इस पर करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। इसमें यार्ड, बिजली और सड़क निर्माण से जुड़े काम होंगे।
12 कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्य के लिए लगभग 43 करोड़ 87 लाख रुपए स्वीकृत किए है। इसके तहत सोजत सिटी, चौहटन, डीडवाना, जैतारण, बड़ी सादड़ी, डग, अजमेर (फल-सब्जी), बालोतरा, केशोरायपाटन, हिण्डौन सिटी, भगत की कोठी और अजमेर (अनाज) कृषि उपज मण्डी समितियों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ 87 लाख 13 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि मण्डी विकास निधि के माध्यम से आगामी सालों में खर्च होगीद्ध।
जालोर मंडी में भी होगा विकास मण्डी यार्ड, विद्युत और सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा झालरापाटन, जालोर, सीकर, बीकानेर (अनाज), जयपुर (अनाज), मुहाना, जयपुर (फल एवं सब्जी), पूगल रोड (अनाज), बीकानेर एवं मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर) कृषि उपज मण्डी समितियों आदि के लिए भी लगभग 25 करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments