कोटा में अन्नत चतुर्दशी का उत्साह है। गणपति बप्पा को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका। किशोर सागर तालाब, भीतरिया कुंड पर भक्त नाचते गाते बप्पा को विदाई देने पहुंचने लगे है। प्रशासन की ओर से यहां नावें लगाई गई है।

भक्त नाचते गाते बप्पा को विदाई देने पहुंचने लगे है।

गणपति विसर्जन के लिए नाचते गाते किशोर सागर तालाब स्थित बारहदरी पहुंच रहे लोग।

लोकसभा स्पीकर मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पहुंचे। यहां से शोभायात्रा शुरू होगी।
इन जगहों पर विसर्जन
शहर में किशोर सागर तालाब स्थित बारहदरी, दादाबाड़ी स्थित भीतरिया कुंड, रामपुरा छोटी समाध, थेगड़ा, नयापुरा स्थित छोटी पुलिया, डीसीएम शनि मंदिर, भदाना सहित अन्य जगहों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है। यहां निगम के फायरमैन, गोताखोर के अलावा सिविल डिफेंस की टीम, एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए।
पुराने कोटा में ट्रैफिक डायवर्ट
गणेश विसर्जन शोभायात्रा को लेकर पुराने कोटा में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। करीब साढ़े 4 किमी शोभायात्रा मार्ग में गलियों में बेरिकेट्स लगाए गए है। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा से शुरू होगी। जो सूरजपोल गेट से होती हुई कैथूनीपोल,गंधी जी का पुल, पुरानी सब्जीमंडी, चार खम्भा, अग्रेसन मार्केट, रामपुरा बाजार, हिंदू धर्मशाला,लक्खी बुर्ज होते हुए किशोर सागर तालाब स्थित बारहदरी पहुंचेगी। जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

सीसीटीवी, ड्रोन व वॉच टावर से निगरानी
शोभायात्रा में 3549 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी
शोभायात्रा में 3549 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 500 अधिकारी कर्मचारी रिजर्व रखे गए है। इन में वो अधिकारी भी शामिल है जो पहले कोटा में रह चुके। 12 ड्रोन व 13 वॉच टावर से निगरानी रखी जाएगी।
सीसीटीवी, ड्रोन व वॉच टावर से निगरानी
शोभायात्रा मार्ग पर 229 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कोई भी अपराधी सीसीटीवी की जद में आने पर उसकी पहचान की जाएगी। कैथूनीपोल थाने व अभय कमांड सेंटर से निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया सेल अलग से मॉनिटरिंग करेगी। सेक्टर वाइज अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
75 अखाड़े, 120 झांकियां
आयोजन समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में 75 अखाड़े, 120 झांकियां,10 भजन मंडलियां, 2 डांडिया मंडली,सहित ऊंट गाड़ी ढोल नगाड़े शामिल रहेंगे। शोभयात्रा में समिति के 200 सुरक्षा दल कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को संभालेंगे। शोभायात्रा में पंच परिवर्तन की झांकियां भी निकाली जाएगी। अखाडों के प्रदर्शन के लिए 13 पॉइंट बनाएंगे गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments