![]()
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। MMDR( MINES AND MINERALSDEVELOPMENT AND REGULATION) एक्ट में आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। मान
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 मार्च की रात मानटाउन थाना पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी लेकर करमोदा से भडेरड़ा की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर (मॉडल 475 DI) ट्रॉली सहित पकड़ा था। हालांकि ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। मामले में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार की रिपोर्ट पर थाना मानटाउन में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के लिए किया टीम का गठन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SP अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP रामकुमार कस्वां, CO सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में और थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को टीम प्रभारी हैड कॉन्स्टेबल बलबीर सिंह मय टीम आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments