![]()
अहमदाबाद के व्यापारी को अगवा कर करोड़ों की फिरौती मांगने और 50 लाख रुपए से अधिक की नकदी व गहने लूटने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अहमदाबाद की रामोल थाना पुलिस ने मामले के फरार आरोपी के कोटा में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर विशेष टी
फरियादी अजय सुरेन्द्र सिंह राजपूत (43) निवासी अहमदाबाद ने 9 सितंबर को रिपोर्ट दी थी कि वे जमीन खरीद-फरोख्त का बिजनेस करते हैं। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे वे मोटरसाइकिल से वस्त्राल गांव (अहमदाबाद) की ओर जा रहे थे। तभी काले रंग की इनोवा कार सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों में संग्राम सिकरवार और शिवम उर्फ काकू समेत पांच लोग शामिल थे। आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।
व्यापारी की पत्नी से बात कराकर करीब 26 लाख रुपए नकद, 25 तोला सोना (करीब 25 लाख) और डेढ़ किलो चांदी (करीब डेढ़ लाख) दिलवाए गए। कुल मिलाकर 52 लाख रुपए की फिरौती और गहने गैंग ने लूट लिए। बाद में व्यापारी को सड़क पर फेंक धमकी दी गई कि यदि पुलिस में शिकायत की तो बच्चों को उठा लिया जाएगा।
कोटा पुलिस की कार्रवाई
10 सितंबर की सुबह अहमदाबाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा कार की लोकेशन कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र में बताई। एसपी कोटा शहर तेजस्विनी गौत्तम के निर्देशन और एएसपी दिलीप सैनी व सीओ गंगासहाय शर्मा की देखरेख में थाना कुन्हाड़ी प्रभारी अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जाल बिछाकर रजत सिटी स्थित फ्लैट पर दबिश दी गई। यहां से संग्राम सिकरवार सहित 9 आरोपी पकड़े गए। विशेष भूमिका कुन्हाड़ी थाने के कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह की रही।
इन्हें किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अरफरोज खान उर्फ सेजु (मथुरा), शिवम सिंह तोमर (अहमदाबाद), सूरज चौहान (आगरा), अमन भदौरिया (अहमदाबाद), संग्राम सिंह सिकरवार (अहमदाबाद) के अलावा ऋषि भोले सिंह, वरुण वागेला, रंजीत ठाकुर और अपेक्षा नाम की युवती भी शामिल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments