सिटी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत।
कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में सिटी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग हुकुमचंद शर्मा (73) सवाई माधोपुर जिले के दौलतपुरा गांव का रहने वाला था। जो 15 दिन पहले ही अपने गांव से कोटा अपने बच्चों के पास आया था। घटना रविवार

बुजुर्ग हुकुमचंद शर्मा (73) सवाई माधोपुर जिले के दौलतपुरा गांव का रहने वाला था।
बुआ के लड़के नथी लाल ने बताया कि हुकुमचंद खेती करते थे। उनकेके पांच बच्चे है। पांचों बच्चे कोटा में रखकर अलग अलग काम करते है। 15 दिन पहले ही हुकुमचंद कोटा आए थे। उनकी रिश्तेदारी में किसीं की मौत हुई थी। 27 सितंबर को उनके आंट की राखी का त्योहार करना था। इसी कारण रविवार शाम को बाजार में खरीददारी करने गए थे। स्टेशन रोड़ पर सिटी बस ने टक्कर मार दी।देर रात तक घर नहीं लौटे तो भीमगंमंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे तक हादसे का पता लगा। बताया कि शाम 6 से 7 बजे के बीच घटना हुई।
भीमगंजमंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि मृतक के बेटे ने शिकायत दी है। जिसमें सिटी बस की टक्कर से मौत होने बताया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments