☜ Click Here to Star Rating



कार बेकाबू होर पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए।

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सागवाड़ा रोड पर सरकण के पास एक कार बेकाबू होर पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

.

मंडावरा अरनोद जिला प्रतापगढ़ निवासी रघुराज सिंह (51), पत्नी नंद कुंवर (50), सास कैलाश कुंवर (72) निवासी मऊ खेरी मंदसौर एमपी और साला दिग्विजय सिंह (45) चारों कार से गुजरात के अहमदाबाद में इलाज के लिए जा रहे थे। सरकण के पास आते ही कार अनियंत्रित हो गई। हादसा में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों घायल हो गए।

108 एम्बुलेंस के ईएमटी जितेंद्र सिंह राव और पायलट जगपाल सिंह चौहान ने चारों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद सास कैलाश कुंवर (72) को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading