![]()
कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। इंदिरा विहार इलाके से कुन्हाड़ी की ओर जा रही बुजुर्ग महिला कमला राठौर अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने गले से सोने की
बुजुर्ग महिला कमला राठौर ने बताया कि में अपनी बेटी मनीषा के साथ कुन्हाड़ी अपने घर जा रही थी। इस दादाबाड़ी में में रोड पर एसी वाले गणेश जी के पास में पीछे से दो युवक आए उन्होंने मेरी चैन और रुद्राक्ष की माला जोर से खींची मैं अपनी बेटी को बोलती इतने में मेरा भी बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी का भी मैं नीचे गिर गई बेटी ने जैसे तैसे गाड़ी संभाली और वह बदमाश चेन तोड़कर फरार हो गए सड़क पर काफी भी इकट्ठी हो गई थी बाद में हॉस्पिटल लेकर आए आज मेरा ऑपरेशन हुआ है।
दादाबाड़ी थाना अधिकारी मांगे लाल यादव ने बताया कि घटना करीब 7 बजे की है। पीड़िता की बेटी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। बाद में थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments