![]()
स्कूली छात्र से अश्लील हरकत करने व मारपीट करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है।
स्कूली छात्र से अश्लील हरकत और मारपीट करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एमपी के आरोना थाने के क्षेत्रपाल का रहने वाला शिव कुमार (33) है। जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने
डीएसपी शंकर लाल ने बताया- नाबालिग (13) के दादा ने 8 अगस्त को शिकायत दी थी। इसमें बताया पोता 4 अगस्त को कोटा मिलने आया था। 7 अगस्त को भतीजे ने उसे बस में बैठाकर गांव के लिए रवाना किया था। लेकिन वो गांव नहीं पहुंचा। इधर उधर तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को थाने से फोन आया। इसके बाद थाने आकर पोते से मिला। उसके कान पर से खून निकलकर लगा हुआ था। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए।
पूछताछ करने पर पोते ने बताया- बस कंडक्टर ने किराया ज्यादा मांगा तो बस से उतरकर ट्रेन से जाने के लिए रेलवे स्टेशन आ गया। वहां किसी व्यक्ति से गांव जाने वाली (दिल्ली मुंबई रेल लाइन) ट्रेन के बारे में पूछा। उसने भी गांव जाना बताया और साथ चलने को कहा। आरोपी उसे काफी देर तक इधर उधर घूमता रहा। फिर रात 9 बजे करीब रेलवे लाइनों की तरफ अंधेरे में ले जाकर जबरदस्ती की। विरोध जताने पर मारपीट की। जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटकर जीआरपी थाना आ गया।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया- आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल विकास कुमार,शेषकरण की विशेष भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments