खैरथल-तिजारा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला ने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी जीजा को अरेस्ट कर लिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। मामला भिवाड़ी का है।
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया- मंगलवार शाम सूचना मिली कि कॉलोनी के एक कमरे में युवक का शव पड़ा है।
पूछताछ में मकान मालकिन संतरा देवी ने बताया- बिहार के भागलपुर का रहने वाला गुड्डू (38) 15 दिन पहले ही उनके मकान में रहने आया था।
उसके साथ पत्नी बॉबी (35) रहती थी। पास वाले कमरे में बॉबी का जीजा अनुज चौधरी (64) रहता था। मंगलवार सुबह बॉबी ने बताया कि उसके पति की तबीयत खराब है और अस्पताल में भर्ती है।
शाम को वह कमरे के बाहर से गुजर रही थी तो खिड़की में उसकी नजर पड़ी तो देखा अंदर गुड्डू अचेत पड़ा था। शक होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए बॉबी रॉय और अनुज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

जीजा साली के बीच अवैध संबंध बने कारण एसपी प्रशांत किरण ने बताया- सांथलका गांव की संतरा कॉलोनी में बॉबी का जीजा अनुज चौधरी करीब 8 साल से रह रहा था। अनुज चौधरी और उसकी साली बॉबी की दिन में करीब 15 से 20 बार बात होती थी। कई सालों से इनके अवैध संबंध थे।
अनुज चौधरी ने करीब 15 दिन पहले ही कॉलोनी में कमरा दिलाने की बात कहकर बॉबी को अपने पास बुलाया और बगल में ही किराए का कमरा दिला दिया। यहां आने पर बॉबी और अनुज के अवैध संबंधों का पता गुड्डू को चल गया। ऐसे में दोनों ने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
बीमारी से परेशान था गुड्डू एसपी ने बताया- बॉबी का पति गुड्डू करीब 15 साल से बीमारी था। वह घर पर ही रहता था। घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। बॉबी ही जॉब करती थी। जीजा अनुज चौधरी भी बॉबी के साथ ही काम करता था। कंपनी में साथ काम करते समय ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी।

पुलिस ने आरोपी पत्नी (बॉबी) और उसके जीजा (अनुज) को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी ने ही रस्सी से गला घोंटकर की हत्या एसपी प्रशांत किरण ने बताया- गुड्डू की हत्या सोमवार रात को ही कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने ही रस्सी से अपने पति का गला घोंटा और उसे मार दिया था। इस दौरान अनुज चौधरी भी कमरे में ही मौजूद था। अनुज चौधरी ने ही हत्या के समय काम में ली गई रस्सी को कचरे में फेंका था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बिहार जाने की प्लानिंग थी हत्या करने के बाद बॉबी और उसका जीजा अनुज चौधरी दोनों ही बिहार जाने की फिराक में थे। दोनों ही मोबाइल के जरिए आपस में संपर्क में थे। अनुज चौधरी ने एक कॉलोनी में संचालित ई-मित्र से 5000 रुपए निकलवाए। इस दौरान बॉबी नीलम चौक पर अनुज का इंतजार कर रही थी। मंगलवार रात 10 बजे की बस से दोनों को बिहार निकलना था।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनुज चौधरी ई-मित्र से पैसे निकलवा कर जा रहा है। पुलिस ने बीच रास्ते से ही अनुज चौधरी को पकड़ लिया। अनुज चौधरी ने ही पुलिस को बताया की गुड्डू की पत्नी बॉबी नीलम चौक पर उसका इंतजार कर रही है। पुलिस की दूसरे टीम ने नीलम चौक से बॉबी को भी गिरफ्तार कर लिया।

……………………..
यह खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में नीले-ड्रम में मिली यूपी के युवक की लाश:गलाने के लिए शव पर नमक डाला; पत्नी-तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments