जैसलमेर में बॉर्डर से सटे मोहनगढ़ इलाके में 500-500 रुपए के नकली नोट की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु (23) और यूपी निवासी उस्मान (27) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 67 हजार रुपए बरामद हुए है।
एसपी ने अभिषेक शिवहरे ने बताया कि दोनों युवक 11 अगस्त से जैसलमेर में है। ये दोनों बकरियां खरीदने के बहाने नकली नोट पकड़ा देते थे। सबसे पहले इन्होंने 17 अगस्त को मोहनगढ़ के एक ई-मित्र पर 4500 रुपए के नकली नोट पकड़वाए थे। इसका वीडियो भी सामने आया।
इस पर ई-मित्र संचालक की ओर से पुलिस में इसकी शिकायत दी गइ। इसके बाद इन दोनों को नाचना के नहरी इलाके में बकरी खरीदते समय गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किए 500-500 के नकली नोट।
बकरी खरीदने में इस्तेमाल करते थे नकली नोट
एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु (23) व उस्मान (27) बिहार से बकरी खरीदने जैसलमेर 11 अगस्त को जैसलमेर आए थे। वे नहरी बेल्ट से ही बकरियां खरीद कर बिहार लेकर जाते थे। मोहनगढ़ में 17 अगस्त को दोनों ने सुबह व शाम को एक ई-मित्र से कैश पैसे देकर अपने अकाउंट में पैसे डलवाए।
ई-मित्र संचालक असरूद अली ने बताया कि उसके ई- मित्र डीके सांवरा पर एक व्यक्ति आया और 14 हजार के 500 के नोट देकर अपने खाते में फोन पे करवाए। वही व्यक्ति उसी दिन शाम करीब 6.40 बजे ई मित्र पर दोबारा आया और 10 हजार अपने खाते में डलवाए। इसके बदले में उसने 500-500 के नोट दिए।
ई-मित्र संचालक ने बताया कि पहले तो मुझे नोट सही लगे। लेकिन, दोबारा सुबह थोड़ा सा शक हुआ। इसके बाद अगले दिन दूसरे ई-मित्र पर 10 हजार रुपए चैक करवाए तो मशीन में बीप साउंड बजा। इन नोटों को अलग किया तो साढ़े चार हजार रुपए के नकली नोट मिले। इसके बाद 18 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी।

ई-मित्र पर कैश देकर अपने अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाए थे। इन्हीं सीसीटीवी की मदद से ये पकड़ में आए।
नहरी इलाके से पकड़े गए दोनों युवक
एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब ई-मित्र संचालक के सीसीटीवी खंगाले तो ये दोनों युवक दिखे। यहां वे 500-500 के नकली नोट गिनते दिखे। इसके बाद टीमें बनाकर इनकी तलाशी शुरू की।
बुधवार को जानकारी मिली कि दोनों नाचना थाना इलाके में एक ढाणी में बकरियां खरीदने आए है। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। मोहम्मद कुमैल बिहार पूर्णिया के बाईसी और उस्मान यूपी के सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है। इनके पास से 500-500 रुपए के 125 नकली नोट मिले है।

पुलिस ने दोनों को नाचना से पकड़ा। यहां ये बकरी खरीद रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें…
जैसलमेर के मोहनगढ़ में ईमित्र पर जमा करवाए नकली नोट:CCTV में कैद हुआ युवक, पुलिस हुलिए के आधार पर तलाश में जुटी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments