☜ Click Here to Star Rating


बेटी के सुसराल मिलने जा रही महिला और उसके बेटे को बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर

.

हादसा कोटपूतली में नारेडा-पावटा स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रागपुरा थाना क्षेत्र में भोमिया के पास चौराहे पर हुआ।

राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से पावटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से पावटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार

हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बताया कि जोधावास, थाना थानागाजी (अलवर) निवासी रोशन (25) अपनी मां चौथी देवी (50) के साथ बाइक से प्रागपुरा थाना क्षेत्र के टोल्डा रामपुरा (कोटपूली-बहरोड़) जा रहा था। इस दौरान भोमिया चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घायलों को लहूलुहान हालत में राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को लहूलुहान हालत में एंबुलेंस से पावटा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल छोटी देवी को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से हटाया गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से हटाया गया।

बेटी के घर से तीन किलोमीटर पहले ही हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रोशन की टोल्डा रामपुरा निवासी अपने जीजा सुरेंद्र से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह मां के साथ बहन के ससुराल मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान बेटी के घर से तीन किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया।

तीन महीने पहले हुई थी सगाई

रोशन लाल जयपुर की एक कंपनी में सिलाई का काम करता था। तीन महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। पिता हरफूल पोलियो से पीड़ित होने के कारण अपंग हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading