![]()
दूनी थाना क्षेत्र ई-बड़ोली गांव में सांप के काटने से एक टीचर की मौत ही गई। घटना के समय टीचर सोमवार रात घर पर चारपाई पर सो रहा था। उस समय पैर की उंगली में सांप ने काट लिया। परिजन पहले उन्हें देवता के थान पर ले गए, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार सु
पैर पर काटा था सांप
हैड कॉन्स्टेबल बद्री लाल चौधरी ने बताया कि दूनी थाना क्षेत्र के बडोली गांव निवासी रामावतार मीणा (33) पुत्र हजारीलाल मीणा सोमवार रात को घर पर सो रहा था। इस दौरान रात करीब 3 बजे टीचर में दाएं पैर की उंगली में सांप काट लिया। अचानक काटने से हुए दर्द से टीचर जोर से चिल्लाया। इस पर परिजन जाग गए और दौड़ कर टीचर के पास गए। पास में नजर आए सांप को मार दिया। टीचर कुछ ही देर में बेहोश हो गया।
तबीयत बिगड़ती रही तो अस्पताल ले गए
बाद में परिजन उसे गांव के देवता के थान पर ले गए। जहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। फिर समय बीतने के साथ उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी। फिर परिजन उसे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दूनी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप करके मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।
पिता की एक्सीडेंट में हो चुकी मौत
मृतक सीतापुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। मृतक के दो लड़कियां है। मृतक अध्यापक के पिता का भी करीब 15 साल पहले बूंदी जिले के नैनवां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से ट्रोली के नीचे दबकर मौत हो गई थी। सरपंच प्रतिनिधि धनपाल सैनी ने बताया कि मृतक के चाचा ने थाने में सांप के काटने से अध्यापक की मौत का मामला दर्ज कराया है पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इनपुट: विनोद शर्मा, दूनी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments