☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के आरसीए में पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि कृषि बढ़ती है, तब ही देश आगे बढ़ता है। खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता से विदेशी मुद्रा बचती है और कृषि आधारित उद्योग धंधे भी तेजी से पनते हैं। इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजते हुए तेजी से आग

.

राज्यपाल बागड़े मंगलवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रगतिशील किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उदयपुर के आरसीए सभागार में संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

उदयपुर के आरसीए सभागार में संबोधित करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बागड़े ने कहा कि आजादी के समय देश की आबादी 36 करोड़ थी। इनके लिए पर्याप्त अन्न नहीं था। विदेशों से खाद्यान्न मंगवाना पड़ता था। तब देश के अन्नदाताओं ने मेहनत कर लोगों का पेट भरा। वर्तमान में आबादी 147 करोड़ हो चुकी है। कृषि भूमि भी कम हुई है, लेकिन देश में कृषि क्षेत्र ने तेजी से विकास किया।

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं ने इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उत्पादन बढ़ाया। इसी के परिणाम स्वरूप देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। आने वाले समय में चुनौतियां बढ़ेंगी। इसलिए कृषि क्षेत्र में नवीन शोध और उन्नत तकनीक पर निरंतर काम करने की आवश्यकता है।

भारत के पुरातन ज्ञान को कम नहीं आंके राज्यपाल बागड़े ने कहा कि भारत की पुरातन ज्ञान संपदा अतुलनीय है। हर विषय पर यहां बहुत पहले ही शोध कार्य हो चुके हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में चक्रपाणि मिश्र की पुस्तक विश्व वल्लभ का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने खेत, सिंचाई की तकनीकों पर सदियों पहले ही लिख दिया है।

कार्यक्रम में कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते राज्यपाल

कार्यक्रम में कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते राज्यपाल

शिक्षा वहीं जो हर चुनौती का सामना करना सिखाए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अंक लाना नहीं है। शिक्षा का सीधा संबंध बौद्विक क्षमता विकास से है। सच्ची शिक्षा वहीं है जो विद्यार्थी को हर चुनौती का सामना करने के योग्य और समाधान करने में सक्षम बनाए।

बागड़े ने स्वामी विवेकानंद, झांकी की रानी और वीरबाला कालीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षमता, सामर्थ्य और भाव आयु के मोहताज नहीं होते। इन विभूतियों ने अल्प वय में जो भाव दिखाए वह वंदनीय हैं।

बागड़े ने कहा कि राजस्थान में गर्मी कम करनी है और बारिश बढ़ानी है तो पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने पानी बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहेगा तो खेती स्वतः ही बढेगी।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। रिसर्च डायरेक्टर डॉ अरविन्द वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शामिल किसान, शिक्षक और स्टूडेंट

कार्यक्रम में शामिल किसान, शिक्षक और स्टूडेंट

प्रताप शोध पीठ प्रदर्शनी का अवलोकन राज्यपाल बागड़े ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन किया। साथ ही तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महाराणा प्रताप शोध पीठ की गतिविधियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से मोटे अनाज की नवीनतम किस्मों सहित अन्य उपयोग जानकारियों को लेकर प्रकाशित की गई कॉफी टेबल बुक दी मिलेट्स स्टोरी का भी विमोचन किया।

उदयपुर सर्किट हाउस में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का स्वागत करते अधिकारी

उदयपुर सर्किट हाउस में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का स्वागत करते अधिकारी

इससे पहले राज्यपाल आज सुबह उदयपुर पहुंचे। राज्यपाल का स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया। राज्यपाल सुबह करीब सवा आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर नमित मेहता, बडगांव एसडीएम लतिका पालीवाल ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने यहां अधिकारियों से चर्चा की। बाद में वे राजसमंद जिले के पिपलांत्री गए जहां पर पर्यावरण उत्सव 2025 में भाग लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading