☜ Click Here to Star Rating



रणथंभौर टाइगर रिजर्व में तैनात किया गया डॉग स्क्वायड।

राजस्थान वन विभाग का पहला डॉग स्क्वायड बन चुका है। राजस्थान की पहली सेंचुरी, पहला टाइगर रिजर्व और पहला नेशनल पार्क गौरव रखने वाले रणथम्भौर टाइगर रिजर्व को यह गौरव प्राप्त हुआ है। अब रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीव अपराधों की जांच में सक्रिय भूमिका न

.

WWF इंडिया के सहयोग से हुई ट्रेनिंग

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के CCF (चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) फिमेल डॉग लूसी के साथ डॉग हैंडलर मुकुट मीणा (वन रक्षक) और सहायक डॉग हैंडलर रोहित मीणा को इससे पहले आईटीबीपी कैंप पंचकुला (हरियाणा) में सात महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन्हें रणथम्भौर में तैनात किया गया है।

लूसी जुटाएगी एविडेंस

लूसी को किसी भी वस्तु को सूंघकर अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने और उन सुरागों के आधार पर अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया गया है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का मानना है कि इस डॉग स्क्वायड की तैनाती से रणथंभौर में शिकार एवं अन्य वन्यजीव अपराधों की रोकथाम में तेजी आएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading