रक्षाबंधन पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हरियाणा के प्रभारी भाजपा सतीश पूनिया और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी के पेड़ को राखी बांधकर बचाने का संकल्प लिया। भरतपुर-जोधपुर में जेल में बंद भाइयों को राखी ब
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने महिलाओं से अपील की है कि पेड़ों को भाई मानकर राखी बांधें। ताकि हमारा ईको सिस्टम बच सके। विधायक भाटी शनिवार (9 अगस्त) को शिव (बाड़मेर) इलाके के देवका मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेजड़ी के पेड़ को छूकर इसे बचाने का भी प्रण लिया।
इधर, रेलवे 11 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रखा गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान स्कूली छात्राओं, नर्सेज, डॉक्टर, वकील, पुलिसकर्मी, कलाकार, प्रोफेशनल्स, सामाजिक संस्था,एनजीओ,पार्टी कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई।

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया के राखी बांधी।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी।

रक्षाबंधन के मौके पर रविंद्र सिंह भाटी ने देवका मंदिर में छोटी बच्चियों और लड़कियों से भी रक्षासूत्र बंधवाया।
बोले- पूरे भारत में जाना चाहिए मैसेज
खेजड़ी को रक्षासूत्र बांधने के बाद उन्होंने कहा कि- पश्चिमी राजस्थान के इन रेत के धोरों से निकल कर पर्यावरण बचाने का यह मैसेज पूरे भारत में जाना चाहिए।
पर्यावरण बचाना हमारी जिम्मेदारी है। छोटी बहनों को राखी पर खूब बधाई और बड़ी बहनों को प्रणाम करता हूं। उनको भरोसा दिलाता हूं कि आपका भाई हमेशा आपके लिए तैयार रहेगा।

आगे देखिए प्रदेशभर की राखी…

भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में कैदी भाई को राखी बांधने के बाद एक बहन अपनी मां से लिपटकर खूब रोई।

सीकर के रोडवेज बस डिपो पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ है। यहां सीट के लिए महिलाओं ने खिड़की से ही अपने बच्चों को बस में बैठा दिया।

जयपुर में सिंधीकैंप बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सीकर में बस में भीड़ ज्यादा होने पर गेट ही बंद कर दिया गया। ऐसे में महिलाएं बाहर ही इंतजार करती रही।

पाली में ओम बन्ना को राखी बांधने महिलाएं पहुंचीं। यहां आई बहनों ने राखी बांधकर ओम बन्ना से रक्षा करने की कामना की।

जोधपुर सेंट्रल जेल में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची। राखी बांधकर कई महिलाएं भावुक हो गईं।

भरतपुर में रोडवेज बसों में जगह नहीं मिल रही है। बहनों से मिलने जा रहे भाई प्राइवेट बसों की छत पर यात्रा करने को मजबूर हैं।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल के जवानों ने यात्रियों को राखी बांधी। राखी बांधकर यात्रियों को सुरक्षा का वादा किया।
…..
खेजड़ी काटने के विरोध से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….
‘खेजड़ी काटने और दफनाने वालों पर करवाऊंगा FIR’:विधायक रविंद्र भाटी ने कहा- पेड़ों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सोलर कंपनी के साथ बनी सहमति

बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी के पेड़ काटने को लेकर नाराजगी जताई है। दरअसल, किसानों ने आरोप लगाया कि सोलर प्लांट के लिए कंपनियां अंधाधुंध पेड़ काट रही हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments