नाबालिग से रेप के दोषी में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आसाराम की ओर से 8 अगस्त को दायर अपील पर आज सुनवाई करते हुए उसकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ा दी है।
आसाराम की ओर से वकील निशांत बोड़ा ने हाल ही की मेडिकल रिपोर्ट्स कोर्ट में पेश की थी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने भी पिछले दिनों इसी ग्राउंड पर आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।
गुजरात हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश से सामने आया था कि आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार उसका ट्रोपोनिन लेवल बहुत ज्यादा है, जो चिंताजनक है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार आसाराम की स्थिति क्रिटिकल है। वर्तमान में इंदौर के जूपिटर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बताया जा रहा है।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments