![]()
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सोमवार को डूंगरपुर पहुंचे। पुलिस लाइन में बैंड और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ।
राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सोमवार को डूंगरपुर पहुंचे। पुलिस लाइन में बैंड और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद उदयपुर रेंज के आईजी, एसपी, एएसपी और डीएसपी के साथ अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा हुई। उदयपुर रेंज
पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार के डूंगरपुर पुलिस लाइन पहुंचने पर एसपी मनीष कुमार, एएसपी अशोक कुमार ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बैंड के साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
स्वागत के बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पहुंचे। जहां उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव के साथ 7 जिलों के एसपी, एएसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। आज दिन भर चलने वाली बैठक में डीजीपी राजीव कुमार उदयपुर रेंज के जिले डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। डीजीपी राजीव कुमार रात्रि विश्राम डूंगरपुर में करेंगे। वहीं मंगलवार को सुबह पुलिस लाइन में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में संपर्क सभा लेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments