![]()
सिकंदरा क्षेत्र के निहालपुरा गांव में विरोध जताते ग्रामीण।
दौसा के सिकंदरा क्षेत्र की निहालपुरा गांव में जल जीवन मिशन योजना से पेयजल सप्लाई नहीं होने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर शिकायत को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए पेयजल समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेता
ग्रामीणों ने कहा- पीने के लिए पानी नहीं होने से बेतहाशा परेशान है, खेतों पर लगे बोरवेल से पानी लेकर आना पड़ रहा है। जेईएन को कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम की जाएगी।
एक अन्य बुजुर्ग ने कहा- पिछले दो सप्ताह से गांव में पानी की विकट समस्या बनी हुई है। घरेलू काम के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। यदि पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
लोगों ने बताया कि गांव में एक करोड़ 64 लाख की लागत से जल जीवन मिशन योजना का काम पूरा नहीं हुआ, कई ढाणीयों में तो सप्लाई की पाइपलाइन ही नहीं पहुंची। ऐसे में योजना के ठप होने से लोगों ने जलदाय विभाग के अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments