☜ Click Here to Star Rating

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है, लेकिन कई जिलों में गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। मंगलवार को जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, दौसा समेत कई जिलों में बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद इन शहरों में फिर से धूप निकली और तेज गर्मी के साथ उमस बढ

.

पिछले 24 घंटे के दौरान दौसा में 10MM, जयपुर के दूदू में 13, जोधपुर के ओसियां में 16, बाप में 19, सिरोही के पिंडवाड़ा में 34, उदयपुर के बड़गांव में 15, अजमेर के नसीराबाद में 13, बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 13, बीकानेर के छतरगढ़ में 23 और करौली के बालाघाट में 13MM बरसात हुई।

इधर, टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि किसी स्टूडेंट को चोट नहीं आई।

टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई।

टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई।

जिलों में हुई छितराई बारिश के बाद यहां आसमान साफ होने और धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। बाड़मेर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो यहां के औसत तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबि​क वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सूरत, अमरावती से होकर बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में ही हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।

उदयपुर में दोपहर करीब 12 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कई इलाकों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई।

उदयपुर में दोपहर करीब 12 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कई इलाकों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई।

बूंदी में भी सोमवार को कई इलाकों में पानी बरसा। नैनवां क्षेत्र में 2.5 इंच से ज्यादा बरसात हुई।

बूंदी में भी सोमवार को कई इलाकों में पानी बरसा। नैनवां क्षेत्र में 2.5 इंच से ज्यादा बरसात हुई।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading