बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जब देश संघर्ष में हो, जब देश पर कोई दूसरा देश संकट पैदा करें। उस समय कोई देश के नेतृत्व की आलोचना करें, उसको देशभक्त कहा जा सकता है क्या?
आपके और पड़ोसी के बीच झगड़ा हो जाए। हमारा बेटा पड़ोसी की भाषा बोले तो वह इस घर का रखवाला है क्या? हमारे और अमेरिका के बीच आर्थिक युद्ध हो, उस समय अमेरिका की भाषा बोलता है वो देश का देशभक्त है क्या? विचार तो करना पड़ेगा।
दरअसल, राठौड़ एक दिवसीय दौर पर बुधवार को बाड़मेर में थे। चौहटन उपखंड में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। फिर विभाजन विभीषिका स्मृति प्रोग्राम में पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिका के भारत पर लगाए टैरिफ को आर्थिक युद्ध बताया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई सहित नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
ब्रह्मोस के लिए दुनिया के कई देश लाइन में लगे राठौड़ ने कहा- उस अमेरिका को पता है कि हिंदुस्तान शस्त्र खरीदने वाला नहीं है। भारत में ब्रह्मोस जैसे शस्त्र बनने तैयार हो गए। इसके लिए दुनिया में कई देश लाइन लगाकर खड़े है। हमको यह ब्रह्मोस दो। यह स्थिति पैदा कर दी है हिंदुस्तान ने। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी ने आर्थिक प्रतिबंधों की परवाह नहीं की, कुछ दिनों में दुनिया घुटने टेककर अटल जी के सामने आ गई थी। फिर आर्थिक प्रतिबंध अपने-आप हटा दिए गए थे। कुछ लोग भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
डोटासरा के बयान पर बोले- गहलोत और राहुल गांधी कैसे जीत गए मदन राठौड़ ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के वोट चोरी के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- अशोक गहलोत, राहुल गांधी, प्रियंका गाधी कैसे जीत गए। हमें करना होता, तो वहां करते है। ऐसी बातें-बातें और बचकानी बातें करते है। डोटासरा राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है। गंभीरता से बात करनी चाहिए। बचकानी बातें करना ठीक नहीं है। डोटासरा जी आजकल कहते क्या है और करते क्या है। कभी आसन (विधानसभा) की तरफ हमलावर हो जाते है। कभी-कभी शब्दावली हल्की ले लेते है। इस कारण उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।
जैसे गहलोत साहब ने सचिन पायलट के लिए नकारा और निकम्मा कह दिया। वो शब्द जाते नहीं है। वो हमेशा एक होने की कोशिश करते है। जब भी सचिन पायलट को यह शब्द याद आते होंगे, उस समय उनके मन में टीस पैदा होती है। फिर मन में क्रोध आ जाता है। इसलिए शब्द चयन सही करना चाहिए। कभी भी जीवन में नीचा नहीं देखना पड़े।
विपक्ष की वजह से इस बार लोकसभा में कुछ काम नहीं हुआ राठौड़ ने कहा- एसआईआर के कारण लोकसभा में कोई बड़ा काम नहीं हो सका। विपक्ष हमलावर होता है एसआईआर को लेकर। मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है। 18 साल के युवा को नाम जुड़ता है, जो भगवान को प्यारा हो जाता है। उसका नाम कटता है। एक जगह से दूसरे जगह नाम जुड़वाने पर नाम कटवाने का अधिकार है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण हर बार होता है। उन्होंने रोहिग्या और बांग्लादेशियों के नाम जुड़वा दिए। उनका नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है।

प्रोग्राम में प्रदेशाध्यक्ष को साफा और पट्टू(शॉल) ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
हिंदुस्तान बड़ा मार्केट, पूरी दुनिया जानती है मदन राठौड़ ने अमेरिका की ओर से लगाए टैरिफ पर कहा कि टैरिफ एक ड्यूटी है। हिंदुस्तान से जो दवाई अमेरिका खरीदता है। उस पर उसने 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। उस देश के नागरिक जो दवाई खरीदते थे, उन पर भार बढ़ा है। ऐसा हो सकता है कि हमारी दवाइयां कम जाएगी। लेकिन हमारी जैसी दवा कोई बनाता ही नहीं है। केवल हिंदुस्तान बनाता है। पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि हिंदुस्तान की प्रतिभा का उपयोग हिंदुस्तान में ही होगा। यहां के वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर का उपयोग हिंदुस्तान में करेंगे। हिंदुस्तान शस्त्र, दवाइयां, कपड़े बनाएगा। हिंदुस्तान सारी व्यवस्थाएं तैयार करेंगा, जिसकी हमें जरूरत होगी। हिंदुस्तान बहुत बड़ा मार्केट है, यह पूरी दुनिया जानती है।
राठौड़ बोले- मैं यहां पर आपसे सीखने आया हूं राठौड़ ने बाड़मेरवासियों से कहा- मैं यहां पर आपसे सीखने के लिए आया हूं। सारे संघर्षों को झेलने का पहला मौका आपको मिलता है। आपके भरोसे यह देश सुरक्षित है। इसलिए मैं आप सबसे आह्वान करना चाहता हूं। ताकत उसको दो जो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के रक्षा के लिए खड़ा हो, उसको ताकत देने का काम करना चाहिए।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- उनको ताकत मत दो और उसके भ्रम में मत आओ। कई लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रम में आते है। उस भ्रम में मत आइए। हमको एक रहना है, देश को एक रखना है। सर्वशक्तिमान हमारा हिंदुस्तान है, इसमें हमारा योगदान होना चाहिए।
पीएम नरेंद्र मोदी को 30 से अधिक देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- उस व्यक्ति की ताकत बनिए, जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 30 से अधिक राष्ट्रों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। इस देश को सुरक्षा प्रदान करने का काम किसी ने किया है तो देश के प्रधानमंत्री ने किया है। आप लोग भी कम नहीं हो, उस सेना को ताकत देने का काम जैसे दूध, खाद्य सामग्री, खून देने का काम अगर सबसे पहले किया है तो इन युवाओं, बुजुर्गों ने किया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments