सिरोही के माउंट आबू में डेयरी में घुसे 3 भालू फ्रीज से दही निकालकर खाते हुए नजर आ रहे हैं।
सिरोही के माउंट आबू में भालुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। कभी सड़कों पर घूमते भालू तो कभी दुकान-बाजारों के आसपास इनकी चहलकदमी दिखाई देती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डेयरी में घुसे 3 भालू फ्रीज से दही निकालकर खाते हुए नजर आ रहे हैं। य
दुकान में भालुओं की उठापटक के वीडियो



माउंट आबू के मुख्य बाजार के पास एक डेयरी में सोमवार सुबह करीब 4:49 बजे एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दुकान में घुस गई। भालू परिवार ने डेयरी में रखे फ्रिज को अपना निशाना बनाया। उन्होंने फ्रिज को खोलकर दही खाया और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी निकालीं। इतना ही नहीं भालुओं ने शक्कर भी खाई और दुकान में रखा सामान इधर-उधर बिखेर दिया।
इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। पिछले कुछ समय से भालुओं की गतिविधियां बढ़ी हैं। वे सड़कों पर घूमते हुए और दुकान-बाजारों के आसपास देखे जा रहे हैं। वन विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर भी नहीं मिली सहायता
इस दौरान वन विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दिए जाने के बावजूद भी कोई सहायता नहीं मिली। मादा भालू और उसके दोनों बच्चों ने करीब 10 मिनट तक दुकान के अंदर उठापटक की। माउंट आबू में एक तरफ मूसलाधार बारिश और दूसरी ओर भालुओं का मूवमेंट के चलते लोग काफी परेशान हैं।
विभाग ने हेल्पलाइन जारी कर रखे हैं हेल्पलाइन नंबर
माउंट आबू में भालुओं के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने भालू से बचाव के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव आबूपर्वत (9828260996) को नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव, वन सुरक्षा (8290458906) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments