☜ Click Here to Star Rating



भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पालिका अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

बूंदी के नैनवां में पिछले चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सेना को बुलाना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पालिका अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्र

.

बाढ़ से 200 से अधिक दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्य बाजार में नालियों का पानी भरने से कई दुकानें ढह गईं। जैन मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कस्बे में स्थित दो बड़े तालाबों की पाल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भाजपा ने तालाबों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर तालाबों की मरम्मत नहीं की गई तो आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता है।

भाजपा ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाने और खाने-पीने की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और दुकानों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है। जिससे प्रभावित लोग अपना जीवन सामान्य कर सकें। दोनों तालाबों के वेस्ट वेयर पर हाइड्रोलिक गेट लगाकर गेज लगाया जाए और पक्के वेस्ट वेयर बनाएं ताकि भविष्य में नैनवां की जनता को इस प्रकार की त्रासदी से नुकसान नहीं हो। गरीब छोटे तबके के लोगों को अविलम्ब मनरेगा में काम पर लगाया जाए, नगर पालिका की ओर से एक भी मेट नहीं लगा रखा है। अपनी मर्जी से कार्य पर मजदूरों को लगा रखा है। किसानों को फसलों का भारी नुकसान हुआ है, उनकी अविलम्ब गिरदावरी करवाकर उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई की जाए और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु प्रशासन को पाबंद किया जाए।

संपूर्ण नुकसान का सर्वे तत्काल करवाकर क्षतिग्रस्त मकानों-दुकानों और अन्य संस्थानों एवं पीड़ित लोगों को राहत राशि आपदा कोष से तुरंत दिलवाई जाए । ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, अटल कुमार सोनी, टिंकू चौधरी, पार्षद ओमप्रकाश गुर्जर , अशोक साहू, दीपक चोपड़ा, राजेंद्र सिंह नरूका, भंवर सिंह सोलंकी, राजू पाराशर, अरविंद कुमार शर्मा, मोजीराम गुर्जर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading