अजमेर में बरसात का दौर भले ही थम गया है लेकिन बरसात के कारण भरा पानी लोगों के लिए अभी भी मुसीबत बना हुआ है। अजमेर के सुभाष नगर की शिवाजी कॉलोनी में गली नम्बर 12 में घरों के बाहर गलियों में भरे पानी के कारण आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगो

क्षेत्रीय लोगों को भरे पानी के आवाजाही करनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासी शिवराज मीणा, सुश्मिता, राजेश आदि ने बताया-बरसात के दौरान करीब एक माह से ऐसे ही हालात है। गली नम्बर 12 में पानी भरा है और यहां बने मकानों में आवाजाही करना ही मुश्किल हो रहा है। अगर कोई वाहन यहां आना चाहे तो आ नहीं सकता। आवाजाही के लिए पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। खानपुरा तालाब में पानी की आवक हो रही है और ऐसे में यहां पर पानी भर जाता है। जब तालाब में पानी खाली होता है तो ही यहां पानी कम होता है। ऐसे हालात हर बरसात में होते है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही।

क्षेत्रवासी शिवराज मीणा ने कहा-हर बरसात में यहां ऐसी स्थिति हो जाती है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
वहीं, क्षेत्रीय पार्षद जावेद खान ने बताया-डूब क्षेत्र है और करीब बीस से पच्चीस मकान बने है। पानी निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं है। खानपुरा तालाब में पानी कम होगा तो यहां भी हो जाएगा। नगर निगम को जमादार की ओर से सूचना दी गई है।
बता दें कि बरसात के बाद भरे पानी के कारण शहर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में लोग परेशान है। लोग घरों में कैद होकर रह गए है। नगर निगम की ओर से कईं जगह पर मडपम्प पर लगाकर पानी की निकासी की जा रही है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी है।
………….
पढें ये खबर भी…
SI भर्ती के आवेदन की आज लास्ट डेट:रद्द परीक्षा के 859 पदों को फिलहाल नहीं जोड़ा, 1015 पदों के लिए रात 12 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर आवेदन की आज लास्ट डेट है। रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस भर्ती का आवेदन प्रोसेस 10 अगस्त से शुरू हुआ था। एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments