सिरोही मोचीवाड़ा में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से बुआ-भतीजी घायल।
माउंट आबू में पिछले 24 घंटों में 250 मिमी (साढ़े 5 इंच) बारिश दर्ज की गई है। यह इस वर्ष की सबसे अधिक बारिश है। आबूरोड में 51 मिमी, रेवदर में 33 मिमी, सिरोही में 5.2 मिमी, पिंडवाड़ा में 4 मिमी और देलदर में 35 मिमी बारिश हुई।
सिरोही जिला मुख्यालय के मोचीवाड़ा में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से एक बुआ और भतीजी घायल हो गए। सुबह करीब 6 बजे की यह घटना है। घटना के समय ज्योति पुत्री शैतान सिंह, उनकी भतीजी और अन्य परिवारजन घर में सो रहे थे।

बारिश के कारण पानी की टंकी की सीढ़ियां टूटी।
सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम में केसर सिंह, अर्जुन संवशा, मुकेश हीरागर, अशोक राणा, गोपाल कनोजिया, नीतू सिंह और रतन खंडेलवाल शामिल थे। टीम ने घायलों को बचाकर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
जिले में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कुछ देर सूरज निकला, लेकिन फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गोयली गांव में एक पानी की टंकी की सीढ़ी लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments