☜ Click Here to Star Rating


धौलपुर जिले में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया, वहीं खेतों में खड़ी और कटी हुई खरीफ की फसलें पानी में डूबने लगी हैं। दीपावली से पहले सूख चुके इलाके एक बार फिर जलमग

.

सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को जगह-जगह भरे पानी के कारण आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जगन तिराहा, हरदेव नगर और मुख्य बाजार सहित कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई।

खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई।

किसानों पर दोहरी मार: खरीफ बर्बाद, रबी की बुवाई पर संकट

इस बारिश ने किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। जून से शुरू हुई बरसात का दौर अभी तक पूरी तरह थमा नहीं है। लगातार हो रही बारिश से खरीफ की फसलें जैसे मूंग, मोठ, तिलहन, ग्वार, ज्वार, मक्का, मूंगफली और गन्ना बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं।जो किसान फसल काट चुके थे, उनके खेतों में फसलें अब सड़ने लगी हैं। खेतों में कटाई के बाद पड़ी फसलें पानी में गल रही हैं। किसानों ने कहा कि “कुदरत की मार के सामने अन्नदाता बेबस है।

रबी की बुवाई पर भी असर

शारदीय नवरात्रों के साथ ही सरसों और गेहूं की रबी फसल की बुवाई शुरू होती है, लेकिन देर रात की बारिश से खेतों में नमी और जलभराव बढ़ गया है। इससे बुवाई कार्य प्रभावित हुआ है। किसान मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द रबी सीजन की तैयारी शुरू कर सकें।

बारिश ने शहर को भी किया बेहाल

धौलपुर शहर में हरदेव नगर, जगन तिराहा और बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भर गया। कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। निगम और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बरसात से स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही है। एक ओर खरीफ फसलें सड़ रही हैं तो दूसरी ओर रबी सीजन की शुरुआत खतरे में है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर भारी असर पड़ने की आशंका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading