☜ Click Here to Star Rating



बाबू शोभाराम कलां महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए।

अलवर के बाबू शोभाराम कलां महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और आरएसएस मुर्दाबाद “राजस्थान सरकार होश में आओ ज

.

छात्रों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने आरएसएस के दबाव में विनोद जाखड़ को गिरफ्तार करवाया है। एनएसयूआई के छात्र नेता विनोद जाटव ने बताया कि जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आरएसएस का एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, जिसका विनोद जाखड़ ने शांतिपूर्ण विरोध किया था।

जाटव ने कहा कि “विनोद जाखड़ और एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन आरएसएस के गुंडों ने वहां का माहौल बिगाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने विनोद जाखड़ को देर रात गिरफ्तार कर लिया, जिनकी अब तक जमानत नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading