![]()
बांसवाड़ा के माही बांध के गेट खुलने के बाद बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है।
डूंगरपुर जिले में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। इससे जलाशयों में पानी की आवक हो रही है। वहीं बांसवाड़ा के माही बांध के गेट खुलने के बाद बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है। बेणेश्वर धाम को जोड़ने वाले तीनों पुलों पर पानी की 2 से 5 फीट तक की चादर
डूंगरपुर जिले में 700 एमएम बारिश का औसत है, लेकिन अभी तक डूंगरपुर जिले में 512 एमएम बारिश हो चुकी है। डूंगरपुर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। गुरुवार को भी रुक-रुककर हल्की और रिमझिम बरसात हो रही है। बांसवाड़ा के माही बांध के गेट खुलने के बाद माही नदी में पानी की आवक हो रही है। जिसके चलते डूंगरपुर जिले का बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है।
बेणेश्वर धाम को जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा तीनों पुलों पर पानी की चादर चल रही है। तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट पानी की चादर चल रही है। जिससे धाम पर पहुंचने के सभी मार्ग बंद हैं। पुलों पर पानी होने से पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम भी किए हैं। वहीं पुलों पर पानी की चादर चलने से अपने परिजनों की अस्थियों को विसर्जित करने वाले लोग धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन लोगों को पुलों से पहले ही अस्थि विसर्जन की क्रिया करनी पड़ रही है।
जिला कंट्रोल रूम के अनुसार डूंगरपुर जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में औसत करीब 23 एमएम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा धम्बोला में 71 एमएम बारिश हुई है। वहीं गलियाकोट में 38 एमएम, चिखली में 31 एमएम, आसपुर में 29 एमएम, कनबा में 27 एमएम, निठाउवा में 25 एमएम, सागवाड़ा में 19 एमएम, वेजा में 16 एमएम, डूंगरपुर और देवल में 10-10 एमएम बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments