![]()
खेत से पशुओं को भगाते समय विजेंद्र को लगा करंट, अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
भरतपुर के बयाना थाना इलाके में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत से पशुओं को भगा रहा था। इस दौरान वह पास में लगे ट्रांसफार्मर से टच हो गया। करंट लगते ही किसान खेत में गिर गया। आसपास काम काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल
पशुओं को भगाते समय ट्रांसफार्मर से लगा करंट
घटना बयाना थाना इलाके के मई लखनपुर गांव की है। कल देर शाम विजेंद्र (45) अपने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान कुछ पशु खेत में घुस आए और वह फसल को खराब करने लगे। विजेंद्र पशुओं को भगा रहा था। इस दौरान वह खेत के पास लगे एक ट्रांसफार्मर से टच हो गया। जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह खेत में ही गिर गया।
आसपास काम कर रहे किसानों ने अस्पताल पहुंचाया
आसपास के खेतों में और भी किसान काम कर रहे थे। तब उन्होंने घटना को देखा तो, वह विजेंद्र को तुरंत बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से विजेंद्र को आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। आज विजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments