☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में आंधी-बारिश के बाद गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी। सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। जयपुर, नागौर, सीकर समेत कई शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

.

मंगलवार को दिनभर प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम ड्राय रहा। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए। कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में आज (बुधवार) से मौसम ड्राय रहेगा और अगले 4-5 दिन धूप रहेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान धौलपुर के बाड़ी में 16MM, उर्मिला सागर में 12, धौलपुर शहर में 8, भरतपुर के उच्चैन में 18, रूदावल में 8, झालावाड़ के बाकनी में 2, हनुमानगढ़ के नोहर में 4, अलवर के नीमराणा में 20, बहरोड़ में 26MM बरसात दर्ज हुई।

कूलर-एसी बंद हुए बारिश से प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया। एसी-कूलर बंद हो गए हैं। दूसरी ओर, अलवर, जयपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.8-19.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 17.6, सीकर में 17.5, सिरोही में 17.1, दौसा में 19.9, झुंझुनूं में 18.8, नागौर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों के अलावा गंगानगर में 20.5, चूरू में 20, करौली में 20.8, वनस्थली (टोंक) में 20.4, अजमेर में 21.2, उदयपुर में 21.9, प्रतापगढ़ में 21.8 और पाली में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या? मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में 12 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने, धूप निकलने के साथ दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading