अजमेर में तैयार किए जा रहे पुतले।
अजमेर में नगर निगम की ओर से आयोजित किए जाने वाले दशहरा महोत्सव के लिए रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाने का काम शुरू हो गया है। आगरा फतेहपुर सीकरी के कारीगर अपने परिवार व अन्य मजदूरों के साथ काम में जुटे है।
कारीगर जाकिर ने बताया- रावण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट होगी। रावण की शेरवानी की लम्बाई कंधों से घुटने तक 30 फीट होगी। रावण का मुख्य चेहरा 14 फीट लम्बा होगा। रावण के पुतले की ढाल घूमेगी, आंखों से अंगारे निकलेंगे और पलकें भी झपकेगा।
कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले 45-45 फीट ऊंचे होंगे। तीनों पुतलों के मुंह से हंसने की आवाज के साथ आग के गोले निकलेंगे। रावण के नाभि चक्र पर भगवान श्रीराम का तीर लगते ही रिमोट से पुतले में आग लग जाएगी। इन पुतलों को तैयार करने पर करीब 4 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया- उनके साथ उनके 20 कारीगर पुतले तैयार कर रहे हैं। पुतलों का मुंह और धड़ बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब पुतले के निचले हिस्से को तैयार किया जा रहा है। अन्य स्थानों से भी पुतले तैयार करने के ऑफर आते हैं, लेकिन वे अजमेर आकर पुतले बनाना पसंद करते हैं।
दशहरा महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पुतले की फोटोज यहां देखें…

अजमेर में रावण, मेघनाद, कुम्भकरण के पुतलों के तैयार किए जा रहे मुंह।

अजमेर में रावण के पुतले की तैयार की जा रही धड़।

मेघनाद व कुम्भकरण के पुतलों की धड़ तैयार करते कारीगर।
…………..
पढें ये खबर भी…
सेवन वंडर की चारदीवारी, पीसा की झुकी मीनार अब टूटेगी:ताजमहल को तोड़ना जारी, एफिल टावर का लास्ट पार्ट खोलना बाकी

अजमेर में सेवन वंडर को तोड़ने की कार्रवाई का आज सोमवार को चौथा दिन है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर इसका निर्माण किया गया था। चार अजूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वहीं ताजमहल व एफिल टावर को हटाने की कार्रवाई जारी है। जबकि पीसा की झुकी हुई मीनार को तोड़ना अभी बाकी है। (पूरी खबर पढें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments