![]()
सरकारी अस्पतालों में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अब खांसी की सीरप से रिएक्शन होने का मामला सामने आया है। बयाना ब्लॉक के कलसाड़ा गांव स्थित सीएचसी पर खांसी की सीरप पीने से 3 साल
कलसाड़ा निवासी मुरारीलाल जोशी ने बताया कि 25 सितंबर को उनके पोते गगन (3) पुत्र सतीश चंद को खांसी-बुखार की शिकायत पर सीएचसी कलसाड़ा पर दिखाया। डॉक्टर ने दवाइयां दीं। खांसी की सिरप पीने के बाद गगन की हालत बिगड़ गई। बच्चे की हार्टबीट तेज हो गई और बेहोशी छा गई। बच्चे को महवा (दौसा) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जैन के पास ले गए, उन्होंने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जयपुर रेफर किया। इसके बाद बच्चे गगन को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वेंटिलेटर पर लेने की नौबत आ गई। 48 घंटे बाद जाकर बच्चा होश में आया। फिलहाल बच्चा जेके लोन अस्पताल में भर्ती है।
कलसाडा सीएचसी का मामला, वेंटीलेटर पर बच्चा, सीरप पर लगी रोक
- कार में 8 घंटे बेहोश पड़े रहे डॉक्टर… डॉ. योगी सीरप पीने के बाद अस्पताल से भरतपुर जाने के लिए अपनी कार से निकले थे। रास्ते में तबीयत खराब होने पर उन्होंने सिकंदरा स्थित गणेश मोड़ पर कार साइड में लगाई और उल्टियां कीं। कार का एसी चालू कर आराम करने लेट गए, लेकिन बेहोश हो गए। वे करीब 8 घंटे तक कार में बेहोश पड़े रहे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने खोजबीन शुरू की। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने मोबाइल ट्रेस कराया तो लोकेशन गणेश मोड़ मिली। डॉक्टर बेहोशी की हालत में कार के अंदर मिले। मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया।
भास्कर एक्सपर्ट – डॉ लखपत राम, फिजिशियन
” दवा में जो साल्ट बताया गया है, उसे अक्सर कफ सिरप में दिया जाता है। इसका अभी तक कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। अस्पताल में वितरण के लिए जो दवा आती है। वह जांच के बाद आती है। संभवत डॉक्टर की तबीयत गाड़ी में अंदर काफी देर तक बंद रहने के कारण बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। इससे श्वसन क्रिया प्रभावित होने से निमोनिया होने की संभावना है और ऑक्सीजन सेचुरेशन भी डाउन हो जाता है।
- उच्चाधिकारियों को भी दी सूचना… ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि डेक्सट्रोमेथोरफेन हाइड्रोब्रोमाइड सॉल्ट वाली खांसी की सीरप से रिएक्शन की शिकायत आई है। फिलहाल इस सिरप के संबंधित सॉल्ट के वितरण पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में रोक लगा दी गई है। उच्च अधिकारी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments