नंगली सर्किल से तिरंगा पदयात्रा को रवाना करते कमिश्नर जितेंद्र नरूका।
अलवर शहर में बुधवार सुबह नंगली सर्किल से होपसर्कस तक तिरंगा रैली निकाली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर निकली। खेल से जुड़े युवा भी आगे आगे निकले। सबने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जा
नगर निगम के कमिश्नर डॉ जितेंद्र नरूका ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली नंगली सर्किल् से होपसर्कस तक निकाली है। जिसका उद्देश्य है कि हर घर तिरंगा लहराएं। आमजन को जागरूक करने के लिए होपसर्कस, नंगली सर्किल के बीच भारत मां के जयकारों की गूंज के साथ महिलाए एंव युवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले। ताकि आमजन जागरूक हों। देश ही आजादी के उत्सव को मनाएं। बच्चों को आजादी का महत्व पता चले।

महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कार्यकर्ता सबसे अधिक दिखी। जो हाथों में तिरंगा लेकर निकली। भारत मां के जयकारों की गूंज रही।
नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। देश के प्रति प्रेम, समर्पण और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आवश्यक हैं। पदयात्रा में बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियों, महिला कार्यकर्ताओं, बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर की गलियों को गुंजायमान कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments