![]()
बाड़मेर जिले के छोटे से गांव भुरटिया की बेटी सुशीला अब देश के लिए चीन में आयोजित होने वाले एशिया कप में खेलेगीं। अंडर-18 गर्ल्स रग्बी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। अब 9 सितंबर को टीम कोलकाता से एशिया कप के लिए रवाना होगी। 13-14 सितंबर
सुशीला गरीब परिवार की बेटी है। परिवार में कोई नौकरी में नहीं है। परिवार के लोग पशुपालन व खेती-बाड़ी करते हैं। गरीबी के कारण रग्बी किट भी बकरियां बेच कर खरीदा था। अब एिशया कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने से उसकी खुशी दुगुनी हो गई है। खुशी के कारण रात को भी रग्बी फुटबाल वो लेकर साथ सोती है।
सिर के तकिए के पास रखे इस रग्बी फुटबाल से कहती है कि उसे देश के लिए खेलना है और गोल्ड मेडल लेकर आना है। सपने का साकार करने के लिए पिछले काफी समय से वो अभ्यास कर रही है। सुशीला की माता बाली देवी और पिता गणेश कुमार खोथ खेती बाड़ी करते हैं।
गरीबी के बावजूद सुशीला ने अपने लक्ष्य का पीछा जारी रखा और अब देश के लिए चीन में आयोजित होने वाले एशिया कप में खेलेगी। गांव में बेटी सुशीला का ढोल-नगाड़ा और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। 9 सितंबर की रात को टीम कोलकाता से रवाना होगी।
5 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन
सुशीला 5 बार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। वर्ष 2023-24 और 2024-25 में एसजीएफआई नेशनल गेम्स में भाग लिया और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। खेलो इंडिया टूर्नामेंट 2024 में कांस्य पदक जीतकर टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी। राष्ट्रीय ओपन रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-17 कैटेगरी में भी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में कोलकाता में इंडिया टीम कैंप और ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इसके अलावा थाईलैंड मैत्री मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया और एशिया कप टीम में चयनित हुई।
क्या है रग्बी फुटबॉल
रग्बी फुटबॉल एक अंडाकार गेंद से खेला जाने वाला टीम खेल है, जहां दो टीमें प्रतिद्वंद्वी की गोल लाइन पर गेंद को पहुंचाकर अंक अर्जित करते हैं। इसमें खिलाड़ी गेंद को हाथों से पकड़ कर, पास करके या आगे दौड़ा कर आगे बढ़ाते हैं। इस खेल में कुल 12 खिलाड़ी होते हैं, इसमें 5 रिजर्व खिलाड़ी रहते हैं। 7 खिलाड़ी ही मैदान में खेलते हैं।
“मैं भारत के लिए एशियाई और विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना चाहती हू। इसके लिए जी-जान से तैयारी में जुटी हुई हूं। सरकार से मांग है कि वो भुरटिया गांव में रग्बी फुटबॉल के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाएं, ताकि गांव की प्रतिभाएं अभ्यास करें और राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकें।”
-सुशीला, चयनित खिलाड़ी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments