टोंक में एक 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। रवि प्रकाश ने अपने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है।
बताया जा रहा है कि मृतक रवि टोंक से करीब 35 किलोमीटर दूर नगरफोर्ट का रहने वाला है। वह इसी साल पढ़ाई के लिए जुलाई महीने में टोंक आया था। वह बायो साइंस का स्टूडेंट था। हॉस्टल में रहने वाले कुछ लड़कों ने बताया कि उसकी बुधवार शाम को आखिरी बार परिजनों से बात हुई थी। कुछ दिन पहले वह गांव भी गया था, तब उसने परिजनों को बताया था कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।
कुंडी तोड़कर देखा तो पंखे से लटका था
कोतवाली एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रवि इसी साल जुलाई महीने में पढ़ाई के लिए टोंक आया था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता था।
एएसआई ने बताया कि रवि का कमरा सुबह 11 बजे तक बंद था। जब वह बाहर नहीं निकला तो उसका साथी (रूम मेट) कमरे में उसे बुलाने गया, लेकिन कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस पर उसका साथी वार्डन के पास पहुंचा और उसे पूरी बात बताई। इस पर वार्डन वहां पहुंचा, लेकिन रवि ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वार्डन कुंडी तोड़ अंदर घुसा तो रवि फंदे से लटका मिला।
एएसआई ने बताया कि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। उसने (रवि) बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की है।

पोस्टमॉर्टम के दौरान मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन।
10वीं में आए थे 91.83% मार्क्स, स्कूल के पोस्टर पर था फोटो
बताया जा रहा है कि रवि पढ़ने में होशियार था। उसके दसवीं में 91.83 प्रतिशत नंबर आए थे। इस दौरान नगर फोर्ट के स्कूल में उसका साफा और माला पहनाकर स्वागत भी किया गया था। इसके साथ स्कूल की ओर से बनवाए गए टॉपर्स के पोस्टर में भी उसका फोटो लगा था।

रवि पढ़ाई में होशियार था, 10वीं में आए थे 91.83% मार्क्स।
सुसाइड की सूचना के बाद परिजनों के साथ गांव से आए लोगों ने बताया कि रवि गरीब परिवार से था। मां-बाप दोनों खेती करते हैं। रवि के एक भाई गोविंद और बहन रीना है। तीनों में वह सबसे छोटा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments