![]()
‘ग्रामीण सेवा शिविर’ अभियान के तहत 3 और 4 अक्टूबर को कोटपूतली उपखंड सहित अन्य क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाना है।
इस तरह होगा आयोजन
- कोटपूतली: 3 अक्टूबर को बसई और भालोजी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 4 अक्टूबर को कंवरपुरा और गोरधनपुरा के ग्राम पंचायत भवनों में कार्यक्रम होंगे।
- पावटा: 3 अक्टूबर को भूरी भड़ाज और सुजातनगर में शिविर, जबकि 4 अक्टूबर को द्वारिकपुरा और दांतिल में शिविर आयोजित होंगे।
- बहरोड़: 3 अक्टूबर को जटगावड़ा और गुवाना के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र जटगावड़ा में, कोहराना के लिए केंद्र कोहराना में शिविर। 4 अक्टूबर को तसिंग और पहाड़ी के लिए संबंधित सेवा केंद्रों में शिविर होंगे।
- नीमराना: 3 अक्टूबर को सिरयानी और घीलोठ में शिविर। 4 अक्टूबर को नंगली बलाई और मेहतावास में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- बानसूर: 3 अक्टूबर को बाबरिया और शाहपुर, 4 अक्टूबर को गूंता और मांची के पंचायत भवनों में शिविर।
- विराटनगर: 3 अक्टूबर को खातोलाई और गुर्जरपुरा, 4 अक्टूबर को बागावास चौरासी और चतरपुरा के अटल सेवा केंद्रों में शिविर आयोजित होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments