पुलिस गिरफ्त में डोडा-पोस्त सप्लायर।
अवैध डोडा-पोस्त की तस्करी मामले में पीसांगन थाना पुलिस ने फरार सप्लायर को कोटा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ माह पहले मिनी ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया था। उस दौरान मौके से दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस इन दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी
पीसांगन थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय के अनुसार- फतेहपुरा तिराहे पर 17 दिसम्बर 2024 को पुलिस ने मिनी ट्रक का पीछा किया। आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक से प्लास्टिक के कट्टे व जूट की बोरियों में भरे हुए कुल 157.270 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक व डोडा पोस्त जब्त कर जांच शुरू की।
कोर्ट ने भेजा जेल
गत 5 अगस्त को पुलिस ने घटनास्थल से फरार हुए आरोपी ओमप्रकाश गुर्जर व मेवाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गुमानपुरा- चेचट जिला कोटा ग्रामीण निवासी देवीलाल (56) पुत्र हीरालाल मीणा ने डोडा पोस्त की सप्लाई दी थी। पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
………….
पढें ये खबर भी…
31 जेईएन व 3 एईएन को प्रमोशन मिला:अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश; नई जगह पोस्टिंग भी दी

अजमेर डिस्कॉम में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा पर 31 कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर और तीन एईएन को एक्सईएन के पद पर पदोन्नति दी गई। इन सभी को पोस्टिंग प्लेस भी आवंटन कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments