संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सीकर की ओर से आज भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका गया। किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके ब

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए किसान संगठन।
किसान क्रांति यूनियन के संयोजक दिनेश सिंह जाखड़ ने बताया कि अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात के चलते भारतीय आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाकर कुल टैरिफ 50% कर दिया है, जो विश्व में किसी भी देश पर लगाया गया सबसे अधिक टैरिफ है। अमेरिका अपनी आर्थिक और सैन्य शक्ति का दुरुपयोग कर भारत की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र पर दबाव बना रहा है। अमेरिका भारत से पेट्रोलियम, कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों को अपनी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए खोलने की मांग कर रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाते हुए किसान संगठन।
जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के भारत विरोधी रुख और कृषि क्षेत्र में हस्तक्षेप के दबाव पर चुप हैं। संयुक्त किसान मोर्चा इसे भारत की खेती, किसानों और मजदूरों को बर्बाद करने वाली नीति मानता है। इसीलिए ट्रम्प के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की संसदीय समीक्षा हो। साथ ही, इन समझौतों से किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन का कहना है कि ये समझौते भारत के कृषि क्षेत्र को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले कर सकते हैं, जिससे किसानों और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments