अजमेर में बिजनेसमैन को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में आरोपी अकाउंट होल्डर को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया। ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर बिजनेसमैन को डराया-धमकाया और 40 लाख हड़प कर लिए। आरोपी के ख
सीओ हनुमान सिंह ने बताया-सरस्वती नगर का धोलाभाटा निवासी बिजनेसमैन एलविस माईकल सिंह एवं उनकी पत्नी पेगी माईकल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 21 जुलाई 2025 को अज्ञात कॉलकर्ता ने स्वयं को कोलाबो पुलिस स्टेशन, मुम्बई का पुलिस अधिकारी बनकर मनी लोड्रिंग केस में दर्ज एफआईआर में आरोपी बताकर पूछताछ के नाम पर अपने ही घर में डिजीटल अररेस्ट कर डरा-धमकाकर कुल 40 लाख रुपए हड़प कर लिए।
इस पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साईबर धोखाधड़ी के लिए खाते उपलब्ध करवाने एवं साईबर धोखाधड़ी की रकम अपने खातों में प्राप्त कर साइबर ठगी के अन्य खातों में स्थानान्तरित करने वाले खाता संचालनकर्ता न्योला(मलसीसर) जिला झुंझनू निवासी शाहिद खान (27) पुत्र मौहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना खाता व खाते में पंजीकृत सिम मोबाईल सहित साईबर ठगो को उपलब्ध कराई। उसके खाते में 5 करोड़ का लेनदेन मिला है।
………..
पढें ये खबर भी…
साइबर ठगों को दिया बैंक अकाउंट, खाताधारक गिरफ्तार:20 लाख का लेनदेन मिला; महिला टीचर को डिजिटल अरेस्ट कर हड़पी थी रकम

अजमेर में महिला टीचर को डिजिटल अरेस्ट कर 12.80 लाख की ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। इसमें बीस लाख का लेनदेन मिला है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। पूरी खबर पढे़ं
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments