![]()
कांग्रेस पार्टी के नेता और जोधपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाए।
जोजरी नदी के प्रदूषित पानी को लेकर अब कांग्रेस पार्टी की ओर से मिलता गांव में मंगलवार को प्रशासन और सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जोधपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे करण सिंह उचियारड़ा ने कहा कि जोजरी नदी के नाम पर भाजपा न
सरकार को जगाने और उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को मेलबा में सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। जिसमें जोजरी के मुद्दे पर राजनीति न करके उनका समाधान करने को लेकर सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे यह प्रार्थना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जाेजरी नदी में विगत दो दशक से ये समस्या चली आ रही है। रासायनिक पानी ग्रामीणों के घरों के बाहर फैल चुका है।
पूर्व विधायक लूणी मलखान सिंह ने कहा कि जोजरी नदी के प्रदूषित पानी को पीकर हिरन, गाय सहित अन्य जानवर भी मर रहे हैं। किसान के खेतों में रासायनिक पानी भरा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments