![]()
भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सभी भारतीयों के मताधिकार के मौलिक अधिकार संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए तथा बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों समेत अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर अल्पा चौधरी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया ने बताया कि धरना प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन और जन आक्रोश रैली की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम की ओर से की। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव नगाराम परमार ने बताया कि आंदोलन वर्तमान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तथा प्रशासन की मूल निवासी बहुजन समाज विरोधी विभिन्न नीतियों के खिलाफ है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह आढ़ा ने बताया कि आंदोलन के प्रमुख मुद्दे चुनाव में ईवीएम को हटाकर बैलट पेपर लागू करना, पिछड़े वर्ग की सभी जाति समूह की जातीय आधारित जनगणना करना था। धरने को राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ जिला कोषाध्यक्ष पोपट लाल राठौड़ ने संबोधित किया। एडवोकेट नरेंद्र सिंह राव, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन जिला संयोजक एडवोकेट रामलाल राणा, भारत मुक्ति मोर्चा जिला सचिव नगाराम परमार, भारत मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदनलाल चौहान, भारत मुक्ति मोर्चा जिला सदस्य निमाराम मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments